Top 5 strong facts about Mahendra Singh Dhoni in 2024 : महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, यह नाम कोई आम नाम नहीं है। हेलीकाप्टर शॉट के जनक ‘कैप्टन कूल’ धोनी ने अपने अंदाज़ से करोड़ों का दिल जीता है। धोनी ‘माही’ के नाम से भी मशहूर हैं। धोनी ने अपना रुतबा बहुत ही कम समय में कायम कर लिया था। Mahendra Singh Dhoni

भारतीय टीम यदि किसी मैच में फंस जाती थी तो धोनी ही टीम के लिए संकटमोचक साबित होते थे। दवाब से टीम को उबारने और मैच जिताने के कारण ही उन्हें मैच फिनिशर का तमगा भी मिला हुआ था। विपक्षी खेमा भी उनकी इसी शक्शियत का कायल था।

धोनी ने अपने करोड़ों फैन्स का दिल 15 अगस्त 2020 को संन्यास लेने की बात कहकर तोड़ा था। धोनी की कहानी वाकई में काफी रोमांचक भरी है कि यह आपको प्रेरणा से भर देगी, तो आइए जानते हैं Dhoni ki Kahani के बारे में इस ब्लॉग से |

 Mahendra Singh Dhoni

MS Dhoni birthday

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म एक मध्यमवर्गी परिवार में रांची, झारखण्ड में 7 जुलाई 1981 को हुआ था। धोनी के पिता का नाम पान सिंह धोनी और उनकी माँ का नाम देवकी धोनी है।

धोनी के एक बड़े भाई जिनका नाम नरेन्द्र सिंह धोनी और एक बहन जिनका नाम जयंती है। धोनी ने अपनी शुरुआती शिक्षा रांची के जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से पूरी की। धोनी के पिता रांची में एक स्टील बनाने वाली कंपनी में काम करते थे।

MS Dhoni Information

पूरा नाममहेंद्र सिंह धोनी
जन्म7 जुलाई 1981 (आयु 43)
रांची, झारखंड, भारत
उपनाममाही
एमएसडी
एमएस
कैप्टन कूल
थाला
कद1.80 मी॰ (5 फीट 11 इंच)
बल्लेबाजी की शैलीदाएं हाथ से
गेंदबाजी की शैलीदाएं हाथ से मध्यम गति
भूमिकाविकेट-कीपर बल्लेबाज

visit our website:-biography katta.in

करियर

धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत से ही यह बता दिया कि यह कोई आम खिलाड़ी तो नहीं होने वाला है। 2005 में धोनी की पाकिस्तान के विरुद्ध वनडे में खेली गई 148 रनों की पारी ने धोनी के आक्रामक खेल का परिचय दे दिया था। तो आइए जानते हैं Dhoni ki Kahani में कैसा रहा उनका करियर –

घरेलू क्रिकेट

1995-98 के दौरान धोनी ने कमांडो क्रिकेट क्लब में अपनी विकेट कीपिंग का कौशल दिखाया और उन्हें 1997-98 सत्र के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर -16 चैम्पियनशिप के लिए चुना गया जहां उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया। धोनी ने अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत सन 1998 में बिहार अंडर-19 टीम से की।

1999-2000 में धोनी ने बिहार रणजी टीम में खेलकर अपना पदार्पण किया। देवधर ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी और इंडिया “ए” में केन्या टूर में किए गए प्रदर्शन की बदौलत ही राष्ट्रीय टीम चयन समीति का ध्यान धोनी पर गया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

धोनी की कहानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी काफी रोमांचक रही है, नीचे उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बारे में बताया गया है-

धोनी ने अपना डेब्यू टेस्ट मैच 2 दिसंबर 2004 को श्रीलंका के विरुद्ध खेला था और आखिरी मैच 26 दिसंबर 2014 को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध |
धोनी ने अपना डेब्यू वनडे मैच 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के विरुद्ध खेला था और आखिरी मैच 10 जुलाई 2019 को न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध |
धोनी ने अपना डेब्यू टी20 मैच 1 दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेला था और आखिरी मैच 22 दिसंबर 2017 में श्रीलंका के विरुद्ध |

धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

बात करे धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने अपनी अगुवाई में देश को लगभग सभी बड़े खिताब जिताए हैं| भारत की तरफ से वह कुल 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मुकाबले खेलने में कामयाब रहे| इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट की 144 पारियों में 38.09 की औसत से 4876, वनडे की 297 पारियों में 50.58 की औसत से 10773 और टी20 की 85 पारियों में 37.6 की औसत से 1617 रन निकले |

MS Dhoni net worth

127 मिलियन डॉलर है धोनी की कुल संपत्ति :-
साल 2024 तक एमएस धोनी की कुल संपत्ति 127 मिलियन डॉलर बताई गई है. अगर इसे भारतीय रुपयों में देखा जाए तो 1040 करोड़ रूपये होते हैं. अब सवाल उठता है कि उन्होंने इतने पैसे कमाए कहां से? तो बता दें कि माही को आईपीएल, विज्ञापनों और डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर बिजनेस फर्मों में निवेश के जरिए अच्छी कमाई होती है. धोनी को निवेश, बिजनेस और एड से हर महीने लगभग 4 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है.

  • Farrari 599 GTO
  • Rolls Royce Silver Shadow
  • audi Q7
  • Mercedes Benz GLE
  • LAND ROVER FREELADER 2
  • Hummer H2
  • Mahindra Scorpio

महेंद्र सिंह धोनी ने कब संन्यास लिया?

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को क्रिकेट से संन्यास लिया था।

धोनी ने अपने पहले वनडे मैच में कितने रन बनाए थे?

धोनी ने अपने पहले वनडे मैच में 0 रन बनाए थे।

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का क्या नाम है?

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का नाम साक्षी धोनी है।

धोनी के माता-पिता का क्या नाम है?

धोनी के माता-पिता का नाम पान सिंह और देवकी देवी है।

धोनी किस टीम से आईपीएल खेलते हैं?

धोनी चेन्नई सुपर किंग्स से टीम आईपीएल खेलते हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top